राजस्थान स्टोरेज़ बैटरी ट्रेड एसोसिएशन की ओर से सीकर रोड स्थित सिल्वर इन रिसोर्ट एण्ड बैंक्वेट में 6 सितम्बर को मेगा गोठ, पिकनिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 600 बैटरी व्यवसाईयों ने भाग लिया। गोठ समिति संयोजक श्री रमेश प्रजापत, श्री राकेश मालानी व जनाब रफीक मंसूरी के नेतृत्व में कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, हाउजी, लकी ड्रॉ और सांस्कृतिक प्रोग्राम हुए। समारोह में कई बैटरी उद्यमियों ने प्रोडक्ट स्टॉल भी लगाए गए। संस्थापक सदस्य श्री सतीश चन्द्र हेडा, संरक्षक श्री हंसराज अग्रवाल, अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, महासचिव श्री लोकेश टिक्कीवाल, कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारिक एकता और आपसी भाईचारे पर बल दिया।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
समारोह का संचालन श्री पूनमचंद कच्छवाह ने किया। मुख्य प्रायोजक थे- रेडऑन लिथियम इंडस्ट्रीज़ एलएलपी, बैंगलुरू। कार्यक्रम के प्रायोजक थे ग्रेविटा इंडिया लि., जयपुर। सह-प्रायोजक थे- जयपुर के एवीआई एन्टरप्राईज़िज, मैक्स पॉवर सोल्युशन, हरि ओम बैटरी, राजधानी ट्रेडिंग कोर्पोरेशन, साइनवेव एनर्जी सेवर प्रा. लि. व प्रिन्स प्रोपकॉन (इंडिया) प्रा. लि.।